Invitation for participation in International Conference on “NWFP for Sustained Livelihood 17-19 December 2011, Bhopal” Please click here: url:www.nwfpcon.com
उत्पाद चुनिये
लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र

मध्यप्रदेश विभिन्न प्राकृतिक संपदाओ से ओतप्रोत एक समृद्ध राज्य है। इस राज्य की प्रचुर प्राकृतिक संपदाये वन एव उसके आसपास निवास करने वालों का पालन-पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बढ़ती जनसंख्या का दबाव एव अंधाधुंध दोहन के कारण इस प्राकृतिक संपदा को अपूर्णीय क्षति का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज ‘‘व्यापार एवं विकास‘‘ सहकारी संघ मर्यादित इस बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा की रक्षार्थ एवं उत्तरोत्तर वृद्वि सुनिश्चित करने हेतु सतत् प्रयासशील है।

2002-03 मे मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित एव मध्यप्रदेश राज्य मंडी बोर्ड के साझा प्रयास के फलस्वरूप ग्राम सशक्तिकरण, ग्रामों मे औषधीय पौधो के प्रसंस्करण एव मूल्य संवर्धन हेतु लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र भोपाल की स्थापना की गई। इसके लिए कार्यक्रम निम्नानुसार है:-

  • गुणवत्ता नियंत्रण एवं मानकीकरण विकास।
  • लघु वनोपज ‘‘विशेषकर औषधीय वनस्पतियों‘‘ का प्रसंस्करण प्रद्यौगिकी विकास।
  • हर्बल का संज्ञानिक फैलाव
  • लघुवनोपज उत्पादो के विपणन मंे सहायता

 

दृष्टि

वैज्ञानिक समाज जडीबूटी उद्योग किसान एवं संग्राहक,सरकार के मध्य साझेदारी एवं सुदृढ़ीकरण ताकि परम्परागत औषधकारी स्वास्थ्य देखभाल तंत्र एवं उत्पादांे की अभिरक्षा एव उन्नयन हो सके।

उद्देश्य

  • प्राथमिक प्रसंस्करण मूल्य वर्धन उत्पाद निर्माण की बेहतर प्रद्यौगिकी विकसित कर कृषकों/संग्राहकों, छोटे प्रसंस्करणकर्ताआंे व निर्माताओं की आय मंे वृद्धि एवं सहायता करना।
  • उच्च गुणवत्ता लघुवनोपज उत्पादन के लिए कृषकांे/उत्पादकों एवं छोटे प्रसंस्करणकर्ताआंे को प्रयोगशाला सुविधा प्रदान करना।
  • विनाशविहीन लघुवनोपज विदोहन तकनीक का ग्रामीण परिवेश मे विकास कर आमजन मे प्रचार प्रसार करना।
  • अनुसंधान एवं विकास के बेहतर प्रयोग अवसर उपलब्ध कराना।
  • औषधीय एवं सुगंधित पौधे के कच्चे माल का व्यवस्थित बाजार-तंत्र विकसित करना।
  • विनाश विहीन विदोहन, प्रसंस्करण-मूल्य वर्धन के क्षेत्र मे लघुवनोपज के अंशधारियांे को प्रशिक्षण सुविधा।
  • पर्यावरण संरक्षण एवं वनस्पति आधारित जनचेतना कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना।

गतिविधियां

गुणवत्ता नियंत्रण एवं मानकीकरण विकास:
      इस कार्यक्रम के अंतर्गत औषधीय एवं सुगंधित पौधो के विभिन्न क्रियाशील तत्वो के विश्लेषण एवं का अनुसंधान कार्य हाथ मे लिया गया। किसानों/संग्रहणकर्ताओ को राष्ट्ीय-अंतराष्ट्ीय बाजारों मे उपलब्ध गुणवत्ता मानदण्डों की जानकारी। प्रयोगशाला जांच सुविधायें जनसामान्य को उपलब्ध कराई जायेगी।

लघुवनोपज का प्रसंस्करण एवं तकनीकी विकास
      इस कार्यक्रम के अंतर्गतप्रदेश के विभिन्न स्थलो पर औषधीय एवं सुगंधित पौधों की कृषि-वानिकी,फसल वृद्वि,प्राथमिक संवर्धन एव वैज्ञानिक विदोहन के बारे मे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हर्बल संज्ञान का फैलाव
      इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियो किसानों छोटे उत्पादकांे एव आमजनों को हरर्बेरियम एवं पौध रोपण इत्यादि के माध्यम से ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है,संग्रहणकर्ताओ को केन्द्र मे प्रशिक्षण दिया जा रहा है,ताकि जडी-बूटी संज्ञान जन सामान्य तक पहुंचे।

लघु वन उत्पादो की विपणन सुविधा
      इस कार्यक्रम के अन्तर्गत औषधीय एवं सुगंधित पौधो के कच्चे माल की विपणन सुविधा संग्रहणकर्ताओं/किसानों/उत्पादको एवं खरीददारों को आमंत्रित कर आसान पहुंच मे लाया जा रहा है, ताकि वह अपने उत्पादन फसलांे का विक्रय कर सके। आॅन-लाईन प्रणाली भी उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि, आगामी समय मे उचित तंत्र-सुविधा कृषकों संग्रहणकर्ताओ, निर्माताओं आदि को उपलब्ध हो सके।